Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

दुर्गापुर महकमा अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

गौरतलब है कि रविवार देर रात बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक इलाज के लिए अस्पताल आया। उसके साथ उसके 17 दोस्त भी आए थे, जिन्होंने दावा किया कि वे घायल युवक के मित्र हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को एक इंजेक्शन लगाने के लिए एक अन्य कमरे में भेजा गया।

02 Jun 2025

दुर्गापुर महकमा अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

दुर्गापुर। दुर्गापुर के महकमा अस्पताल में रविवार रात एक बड़ी घटना घटी, जब अस्पताल के आपातकालीन विभाग में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। इस घटना में शामिल होने के आरोप में बिधाननगर फाड़ी की पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि रविवार देर रात बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक इलाज के लिए अस्पताल आया। उसके साथ उसके 17 दोस्त भी आए थे, जिन्होंने दावा किया कि वे घायल युवक के मित्र हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को एक इंजेक्शन लगाने के लिए एक अन्य कमरे में भेजा गया।

आरोप है कि घायल युवक के दोस्त जबर्दस्ती इंजेक्शन रूम में एक साथ घुसने की कोशिश करने लगे। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, तो उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

यह भी आरोप है कि घायल युवक के दोस्त नशे में थे। उन्होंने अस्पताल के मैनेजर मोहन मुर्मू पर भी हमला किया और उन्हें पीटा। मोहन मुर्मू ने कहा कि हमें सुरक्षा की भारी कमी महसूस हो रही है। रात 11:30 बजे से लेकर करीब 2-2:30 बजे तक लगातार अशांति और तोड़फोड़ चलती रही। इस हालात में अस्पताल में काम करना मुश्किल है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी भयभीत हो गए हैं। सभी ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गापुर महकमा अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तोड़फोड़, छह
गौरतलब है कि रविवार देर रात बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक इलाज के लिए अस्पताल आया। उसके साथ उसके 17 दोस्त भी आए थे, जिन्होंने दावा किया कि वे घायल युवक के मित्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News